13 सितंबर 2015 - 06:38
यमनी सेना ने किया 4 सऊदी छावनियों पर नियंत्रण।

यमनी सेना ने ज़बरदस्त कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब की चार छावनियों पर नियंत्रण कर लिया है।

यमनी सेना ने ज़बरदस्त कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब की चार छावनियों पर नियंत्रण कर लिया है।
अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने अद्वितीय कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब की चार छावनियों पर नियंत्रण कर लिया है। इस कार्यवाही में यमनी सेना ने ज़हरान असीर के रबूआ क्षेत्र में सऊदी अरब की चार सैन्य छावनियों क़शबा, हसन, वफ़ाया और सहवा पर नियंत्रण कर लिया है।
यमनी सेना ने इसी प्रकार हथियारों और गोला बारूद के तीन गोदामों को भी आग लगादिया है और सऊदी अरब की 70 बक्तरबंद गाड़ियों को तबाह कर दिया है। इस कार्यवाही में ज़हरान असीर में दसियों सऊदी सैनिक मारे गये। इस रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत के अलख़ूबा शहर के दो क्षेत्रों जबले दूद और जलाह में सऊदी सेना के अड्डों को निशाना बनाया।